कौशाम्बी में स्कूली वाहनों पर ARTO की बड़ी कार्रवाई,कागजात कंप्लीट नहीं होने पर 5 बसें सीज, 4 बसों का किया चालान

कौशाम्बी: कौशाम्बी में स्कूली वाहनों पर ARTO की बड़ी कार्रवाई,कागजात कंप्लीट नहीं होने पर 5 बसें सीज, 4 बसों का किया चालान,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सड़क सुरक्षा और स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने शनिवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। ARTO तारकेश्वर मल्ल ने नेशनल हाईवे पर सघन जांच की,इस दौरान कागजात पूरे नहीं होने एवं नियमों का उल्लंघन करने वाली पांच स्कूली बसों को सीज कर दिया, जबकि चार अन्य बसों में बच्चे बैठे हुए थे,जिसपर उनका चालान काटकर संचालकों को कड़ी चेतावनी दी।

ARTO तारकेश्वर मल्ल ने बताया कि जांच के दौरान जिन पांच बसों के आवश्यक दस्तावेज अधूरे पाए गए, उनमें से दो बसों के विरुद्ध कोखराज थाना क्षेत्र में और तीन बसों के विरुद्ध सैनी कोतवाली क्षेत्र में सीज की कार्रवाई की गई।चार अन्य स्कूली बसों में उस समय बच्चे सवार थे। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बसों को तत्काल सीज नहीं किया गया, बल्कि चालान की कार्रवाई करते हुए वाहन संचालकों को जल्द से जल्द सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे कराने के निर्देश दिए गए।

ARTO तारकेश्वर मल्ल ने बताया कि यह विशेष अभियान परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जनपद भर में चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य स्कूली वाहनों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप संचालित कराना और लापरवाही के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor