कौशाम्बी: मानसिक रूप से बीमार एवं दिव्यांगजनों के लिए जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दीपमाला जन कल्याण सेवा संस्थान तिल्हापुर मोड़ चायल में मानसिक रूप से बीमार एवं दिव्यांगजन विषय पर साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
पीएलवी डॉ नरेंद्र दिवाकर ने कहा कि मानसिक बीमारी किसी व्यक्ति की कमजोरी नहीं, बल्कि एक चिकित्सकीय स्थिति है, जिसका समय पर उपचार एवं उचित परामर्श से प्रभावी प्रबंधन संभव है।
शिविर में दिव्यांग प्रतिभागियों को बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र दिव्यांगजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, उन्हें उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण से संबंधित प्रावधानों की विस्तृत जानकारी भी दी गई।उन्होंने समाज से मानसिक रोगियों एवं दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार अपनाने का आह्वान किया।साथ ही कहा कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की क्षमता को नहीं, बल्कि केवल उसकी कार्य करने की शैली को प्रभावित करती है। सही अवसर, सहयोग और सम्मान मिलने पर दिव्यांगजन भी समाज और राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।”
कार्यक्रम के दौरान पीएलवी ममता दिवाकर ने प्रतिभागियों के परिजनों को मानसिक स्वास्थ्य, सरकारी योजनाओं, दिव्यांग प्रमाणपत्र, शिक्षा एवं कौशल विकास, पुनर्वास सेवाओं तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित लोगों को मानसिक रोग के शुरुआती लक्षणों की पहचान, तनाव प्रबंधन, नशामुक्ति तथा समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
उन्होंने शिविर में आए लाभार्थियों एवं उनके परिजनों की समस्याएँ सुनी गईं तथा आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,स्पॉन्सरशिप योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क पैनल अधिवक्ता प्रदान किए जाने संबंधित जानकारी प्रदान की।
कश्मीर कौर (प्रबंधक) दीपमाला जन कल्याण सेवा संस्थान ने कहा कि समाज की सहभागिता एवं जागरूकता से ही मानसिक बीमारी और दिव्यांगता से जुड़े भेदभाव एवं भ्रांतियों को समाप्त किया जा सकता है। एवं समय समय पर ऐसे लोगों के जागरूकता शिविर का आयोजन। किया जाना चाहिए।संस्थान में रह रहे बच्चों को चार्ट पेपर एवं ड्राइंग कलर देकर बच्चों से पेंटिंग करवाई गई जिससे उनकी प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया जा सके साथ सभी बच्चों को कॉपी और पेन, चॉकलेट देकर पुरस्कृत भी किया गया।कार्यक्रम का संचालन पीएलवी अमरदीप दिवाकर ने तथा धन्यवाद ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने किया।
कार्यक्रम में पीएलवी डॉ नरेंद्र दिवाकर, ममता दिवाकर,अमरदीप दिवाकर एवं संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, प्रबंधक कश्मीर कौर,चिकित्सक डॉ विनोद सिंह, मदन केसरवानी, विनोद साहू, दीनानाथ त्रिपाठी, गुड़िया, सुमन, अखिलेश, ऋषभ, नेहा, प्रेमा, रमेश, इरशाद, सहवासी छात्र के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।








