गौकशी की घटना में शामिल वांछित 25 हजार का इनामिया आरोपी पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट,मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में लगी गोली

कौशाम्बी: गौकशी की घटना में शामिल वांछित 25 हजार का इनामिया आरोपी पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट,मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में लगी गोली,

यूपी के कौशाम्बी जिले में थाना चरवा पर सुशील कुमार पुत्र स्व० कृष्ण कुमार पटेल निवासी ग्राम जानकीपुर मौजा पहाड़पुर सुधवर ने सूचना दी थी कि गुगवा के बाग के पास स्थित मेरे नीबू के बाग में कुछ अज्ञात व्यक्तियो द्वारा गाय को काटा गया है जिसके अवशेष वहीं पर पड़े हुए है।

मामले को सूचना पर तत्काल थाना चरवा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अवशेषों का सैंपल एकत्रित किया एवं पशुचिकित्साधिकारी से आवश्यक परीक्षण कराया गया था। घटना के बाद एसपी सत्यनारायण ने टीमों का गठन कर घटना के अनावरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया था।

एसपी द्वारा गठित टीमों द्वारा आस पास के व्यक्तियों से पूछताछ, परिस्थितिजन्य साक्ष्य एवं सीसीटीवी/सर्विलांस आदि तकनीकी माध्यमों से प्रकाश में आए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था इसी दौरान शनिवार की रात सूचना मिली कि गोकशी की घटना से सम्बन्धित आरोपी मोइनुद्दीन उर्फ इरफान काजू चौराहे से मलाक नागर जाने वाली रोड पर बाग के पास मौजूद है, पुलिस ने पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को आत्मसमर्पण के लिए कहा तो आरोपी अपने आप को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से 02 राउड फायरिंग करते हुए भागने लगा। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल होकर गिर गया, पुलिस टीम ने पास जाकर तलाशी ली तो आरोपी ने अपना नाम मोइनुद्दीन उर्फ इरफान पुत्र शहाबुद्दीन निवासी ग्राम पनारा गोपालपुर थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी बताया।

पुलिस को उसके कब्जे से 01 देशी तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। घायल आरोपी को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसने 10/11.07.2026 की रात्रि में अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर गुगवा के बाग के पास एक नीबू के बाग में गौकशी की घटना को अंजाम दिया था तथा पूर्व में भी 24.06.2026 को थाना सराय अकिल क्षेत्र के ग्राम पनारा गोपालपुर में अपने अन्य साथियों के साथ गौकशी की घटना की थी एवं पुलिस के आने पर मौके से फरार हो गया था।उक्त घटना के संबंध में फरार अभियुक्त मोइनुद्दीन उर्फ इरफान पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी कर न्यायालय पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor