भरवारी में रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

कौशाम्बी: भरवारी में रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त,

यूपी के कौशाम्बी जिल में कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक युवक की 04124 स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हादसे के बाद भरवारी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor