कौशाम्बी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,भारी मात्रा में पटाखा बर्ड, दो अरेस्ट

कौशाम्बी: कौशाम्बी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,भारी मात्रा में पटाखा बर्ड, दो अरेस्ट,

यूपी के कौशाम्बी जिले में अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायअकिल पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध पटाखे और बारूद बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, 4 सितंबर को सरायअकिल पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रसूलपुर टप्पा मोड़ के पास रहमान मार्केट में दबिश देकर सलमान पुत्र फारूक निवासी बुद्धपुरी, थाना सरायअकिल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 18 कार्टून पटाखे और 8 किलोग्राम बारूद बरामद हुआ।

वहीं, 5 सितंबर को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम खरका मन्नत मैरिज हॉल के पास स्थित एक मकान में दबिश दी। यहां से तालिब पुत्र केशर निवासी बुद्धपुरी, थाना सरायअकिल को अरेस्ट किया गया। आरोपी के कब्जे से 26 प्लास्टिक की बोरियों में अवैध पटाखे और 11 किलोग्राम बारूद बरामद किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान बरामद पटाखों और विस्फोटक सामग्री को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor