कौशाम्बी में महिला थाने में तैनात महिला सिपाही को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, इलाज के दौरान मौत

कौशाम्बी: कौशाम्बी में महिला थाने में तैनात महिला सिपाही को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, इलाज के दौरान मौत,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित महिला थाना परिसर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पहरा ड्यूटी पर तैनात 2025 बैच की महिला सिपाही प्रियंका यादव को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

गोली लगने के बाद प्रियंका यादव को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रियंका यादव मूल रूप से गाजीपुर जनपद की रहने वाली थीं और कौशाम्बी महिला थाने में तैनात थीं।

घटना की सूचना मिलते ही ASP अमिता सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस द्वारा घटना के कारणों और परिस्थितियों के संबंध में जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

ASP अमिता सिंह ने बताया कि महिला थाना में तैनातहिला सिपाही प्रियंका यादव को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई है,उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है,वह मूल रूप से गाजीपुर जनपद की रहने वाली थी,परिजनों को सूचना दे दी गई है,घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor