कौशाम्बी में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 35 हजार मामलों के निस्तारण का लक्ष्य,समझौते के आधार पर होगा मुकदमों का निस्तारण: प्रिया सिंह

कौशाम्बी: कौशाम्बी में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 35 हजार मामलों के निस्तारण का लक्ष्य,समझौते के आधार पर होगा मुकदमों का निस्तारण: प्रिया सिंह,

यूपी के कौशाम्बी जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में आगामी 12 सितंबर 2026 को दीवानी न्यायालय परिसर, कौशाम्बी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी समझौते के आधार पर सरल एवं त्वरित तरीके से निस्तारण कराया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रिया सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा याचिकाओं, पारिवारिक वादों, बैंक वसूली, एनआई एक्ट, विद्युत, श्रम एवं लेबर संबंधी मामलों के साथ ही जमीन से जुड़े विवाद, चालानी मामलों तथा अन्य शमनीय वादों का निस्तारण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पूर्व में आयोजित लोक अदालत में करीब 31 हजार मामलों का निस्तारण किया गया था। इस बार अधिक से अधिक मामलों को आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर निस्तारित कराने के लिए लगभग 35 हजार मामलों के निस्तारण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रिया सिंह ने जनपद के लोगों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाते हुए अपने शमनीय मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से निस्तारण कराएं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor