नगर पालिका परिषद भरवारी में इस तरह मनाया गया नया वर्ष

कौशाम्बी

पूरे देश मे नए साल की धूम मची हुई है।लोग अपने अपने तरीके से नया साल का जश्न मना रहे है।वही कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी कार्यालय में चायल विधायक संजय गुप्ता की उपस्थिति में जनता संवाद के रूप में नए साल का जश्न मनाया गया है।जनता संवाद में नगर पालिका क्षेत्र से आये हुए लोगो ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।वही चायल विधायक संजय गुप्ता ने सभी नगर वासियों को सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए नए साल की बधाई दी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor