कौशाम्बी: 28 पन्नो के सुसाइड नोट में पति पर प्रताड़ना आरोप लिखकर मायके में फांसी के फंदे से झूली नवविवाहिता,दो महीने पहले हुई थी शादी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में शादी के बाद मायके आई एक विवाहिता ने सोमवार की सुबह घर के अंदर कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना जिस वक्त हुई उस वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था। केवल घर पर पिता थे और बड़ा भाई बाजार गया था। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी है सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे की है जहा के वीरेंद्र केसरवानी ने अपनी बेटी शेफाली (28) की शादी बीते 7 मई को प्रयागराज जनपद के फाफामऊ के गोपाल केसरवानी( 32) पुत्र कमल केसरवानी के साथ की थी। मृतका के भाई विकास केसरवानी के अनुसार उन्होंने दान दहेज सब कुछ दिया था,शादी के बाद वह लगभग 20 दिनों से उनकी बेटी घर पर आई हुई थी, सोमवार की सुबह शेफाली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी पर परिजनों ने पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब फांसी वाले कमरे की जांच पड़ताल की तो पुलिस को 28 पेज का एक सुसाइड नोट भी मिला है।सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया है,बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में ससुराली जनों से प्रताड़ना का जिक्र किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने मृत विवाहिता के मोबाइल फोन को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
घटना की जानकारी होने पर जिला फॉरेंसिक टीम के साथ के साथ सीओ सिराथू , महिला थाना पुलिस भी मौके पर जांच पड़ताल को पहुंची है।
मृत विवाहिता के भाई विकास केसरवानी के बताया कि उनकी बहन सेफाली केसरवानी को आज उनके बहनोई बुलाने आने वाले थे। पर पता नही रात को दोनों ने फोन पर क्या बात की और ये घटना हो गई।
सेफाली केसरवानी ने घर के जिस कमरें में फांसी लगाई है। वहां पर पुलिस को जांच में एक सुसाइड नोट की कापी मिली है। जिसमें आत्महत्या के कारणों का जिक्र है । वहीं सुसाइड नोट को पढ़ने व देखने के बाद पुलिस को लग रहा है कि यह 28 पेज का सुसाइड नोट विवाहिता ने एक ही दिन में तो लिखा नही है। साथ ही उसमें अलग अलग पेनों से लिखा दिखाई दिया है।
इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी संतोष शर्मा का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाकी जांच पड़ताल जारी है।








