शीतलन कुटी गंगा उस पार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भरवारी नगर द्वारा वन विहार का आयोजन

कौशाम्बी: शीतलन कुटी गंगा उस पार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भरवारी नगर द्वारा वन विहार का आयोजन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा रविवार को शीतलन कुटी गंगा उस पार शीतलन घाट व आश्रम परिसर में वन विहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह मणिशेखर व सह नगर संघचालक ज्ञान प्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में संपन्न हुआ, जबकि नेतृत्व राम प्रकाश मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत संघ परंपरा के अनुसार ध्वज प्रणाम व शाखा लगाकर की गई। संचालक पद्धति के अंतर्गत खेल, गीत, कहानी, योगाभ्यास व बौद्धिक गतिविधियां आयोजित की गईं। नगर व्यवस्था प्रमुख संगम लाल जी द्वारा प्रार्थना कराई गई, जिससे उपस्थित स्वयंसेवकों में राष्ट्रभाव जागृत हुआ।

मुख्य वक्ता सुबेदार सह विभाग कार्यवाह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में प्राचीन काल से ही स्वयं सेवकों ने विपरीत परिस्थितियों में राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया है।

इसके उपरांत सभी ने माँ गंगा के दर्शन किए और शीतलान मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए।कार्यक्रम के दौरान आगंतुक स्वयंसेवकों के लिए नाश्ता व भोजन की समुचित व्यवस्था स्वयंसेवको द्वारा की गई।

आयोजन में जिला प्रचारक शिव प्रसाद जी, शारदा प्रसाद वर्मा, राजेश अग्रहरि, राजेश गौतम, विजय कुमार, शिव कुमार, मदन जी सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor