जिला खेल स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

कौशाम्बी

जिला स्टेडियम में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। रविवार को जैवलीन थ्रो की प्रतियोगिता हुई। अंडर-20 में वाराणसी की साक्षी शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं वाराणसी की वर्षा वर्मा को चांदी से ही संतोष करना पड़ा। कौशाम्बी की तन्नू सिंह ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तांबा हासिल किया। अंडर-18 में वाराणसी की आकांक्षा पटेल ने अपना दबदबा बनाए रखा और सोना जीता। वहीं कौशाम्बी की जानवी सिंह ने सिल्वर पर कब्जा जमाया और मेरठ की आरजू ने कांस्य से संतोष किया। अंडर-16 में भदोही कोमल पहले, कौशाम्बी की अर्चना यादव ने दूसरे और प्रतापगढ़ की मुस्कान पटेल ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों में अंडर-20 में मथुरा के सूरज ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि मथुरा के जय कुमार और मो. आलम ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-18 में प्रयागराज के इजहार अहमद ने प्रथम, कौशाम्बी के जयेश गुप्ता ने दूसरा और संत रविदास नगर के राहुल यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-16 में कौशाम्बी के तनवीर अहमद ने पहला और मथुरा के करन कुमार ने दूसरा और प्रतापगढ़ के गौरव पटेल ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को सांसद विनोद सोनकर और डीएम अमित कुमार सिंह ने सम्मानित किया। आकर्षक उपहार देकर विजेता खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस प्रतियोगिता में चयनित होने वाले खिलाड़ी गुवाहटी होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होंगे। कोच रूस्तम खान ने सांसद व डीएम का भव्य स्वागत किया। साथ ही खिलाड़ियों से परिचय कराया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor