महाकुंभ के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कोखराज और सैनी थाना में बनाई गई ट्रांजिट PHC,CMO ने किया निरीक्षण

कौशाम्बी,

महाकुंभ के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कोखराज और सैनी थाना में बनाई गई ट्रांजिट PHC,CMO ने किया निरीक्षण,

यूपी के कौशाम्बी जिले में प्रयागराज संगम में आयोजित महाकुंभ के मद्देनजर नेशनल हाइवे पर स्थित सैनी और कोखराज थाना पर अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र ट्रांजिट PHC बनाई गई है,जिसका निरीक्षण और शुभारंभ CMO संजय कुमार ने किया है।

महाकुंभ के मद्देनजर जनपद के हाइवे सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर शासन के आदेश के क्रम में अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र ट्रांजिट PHC बनाई गई है,जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसी व्यवस्था की गई है,इस ट्रांजिट PHC में 24 घंटे स्वास्थ्य व्यवस्था की सेवा दे जाएगी।

सीएमओ डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि महाकुंभ के मद्देनजर शासन के निर्देश पर ट्रांजिट PHC बनाई गई है,जिसमे डा० संजय चन्द अपर मुख्य चिकित्साधिकारी /आवंटित क्षेत्र एफ०आर०यू० सरायंअकिल व सामु० स्वास्थ्य केंद्र चायल। डा० अजय कुमार कुशवाहा उप मुख्य चिकित्साधिकारी / आवंटित स्वास्थ्य केन्द्र प्रा०/सामु० आलमचन्द्र, ट्रामा सेन्टर नरसिंहपुर कछुआ, ट्रांजिट चिकित्सा केन्द्र कोखराज एवं क्षेत्रीय होल्डिंग ऐरिया,डा० सुनील सिंह उप मुख्य चिकित्साधिकारी / आवंटित सामु० सिराथू एवं ट्रांजिट चिकित्सा केन्द्र थाना सैनी एवं क्षेत्रीय होल्डिंग ऐरिया,डा० पी०एन० यादव उप मुख्य चिकित्साधिकारी / आवंटित सामु० स्वा० केन्द्र कडा एवं क्षेत्रीय होल्डिंग ऐरिया, डा० हिन्द प्रकाश मणि उप मुख्य चिकित्साधिकारी / आवंटित सामु० स्वा० केन्द्र कनैली एवं होल्डिंग ऐरिया,डा० राहुल सिंह उप मुख्य चिकित्साधिकारी /आवंटित सामु० स्वा० केन्द्र करारी एवं क्षेत्रीय होल्डिंग ऐरिया का चार्ज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इन ट्रांजिट PHC पर सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है,दवाइया,इंजेक्शन और शुगर,ब्लड आदि की जांच की भी निःशुल्क व्यवस्था की गई है।इसके अलावा ट्रांजिट PHC के एक किलोमीटर के दायरे पर एंबुलेंस भी खड़ी रहेगी और यदि किसी श्रद्धालु को कोई समस्या होती है तो यह एंबुलेंस उन्हें तत्काल नज़दीक के अस्पताल अथवा जिला अस्पताल पहुंचाएगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor