कौशाम्बी: वृद्धाश्रम में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती,
यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय में ओसा स्थित वृद्धाश्रम में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम में निवासरत वृद्धजनों द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब के विचारों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
वृद्धाश्रम के प्रबंधक आलोक राय ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन दर्शन, उनके सिद्धांतों एवं भारतीय समाज में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया और समानता, न्याय एवं अधिकारों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।








