कौशाम्बी,
कौशाम्बी की अनुष्का ने उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान किया हासिल,कॉलेज में सम्मानित की गई अनुष्का,
यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित हो चुका है, इस बार कौशाम्बी जिले का नाम धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार की 12वीं की छात्रा अनुष्का सिंह ने रोशन किया है। अनुष्का ने 96.80 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।अनुष्का ने अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय उसने अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। अनुष्का आगे चलकर आईएएस अफसर बनना चाहती है।
सिराथू तहसील क्षेत्र के रसूलपुर भंडारा गांव की रहने वाली अनुष्का सिंह ने यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में 96.80 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा अनुष्का की इस कामयाबी से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है।
अनुष्का के पिता अखिलेश प्रताप CISF में तैनात हैं, जबकि मां कुसुम सिंह हाउसवाइफ हैं। अनुष्का ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।
अनुष्का की इस उपलब्धि के बाद न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे गांव और स्कूल में जश्न का माहौल है। लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया है।