मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में बढ़ीं इलाज की सुविधाएं, सांस लेने में परेशानी वाले नवजातों को सीपैप मशीनों से मिलेगी तत्काल श्वसन सहायता

कौशाम्बी: मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में बढ़ीं इलाज की सुविधाएं, सांस लेने में परेशानी वाले नवजातों को सीपैप मशीनों से मिलेगी तत्काल श्वसन सहायता,

यूपी के कौशाम्बी जिले के मेडिकल कॉलेज मंझनपुर के स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में नवजात शिशुओं के इलाज की सुविधाओं में विस्तार हुआ है। यूनिट को दो नई सीपैप मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इन मशीनों की सहायता से सांस लेने में परेशानी वाले नवजात शिशुओं को आवश्यकता के अनुसार तत्काल श्वसन सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह के निर्देशन में एसएनसीयू की चिकित्सा सुविधाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। सीपैप मशीन के माध्यम से सांस लेने में कठिनाई वाले नवजातों को चिकित्सकीय निगरानी में श्वसन मार्ग में आवश्यक सकारात्मक दबाव बनाए रखते हुए सहायता दी जाती है। दो नई मशीनें उपलब्ध होने से उपचार के दौरान जरूरतमंद नवजातों को समय पर श्वसन सहायता देने में चिकित्सकों को सुविधा होगी।

प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने एसएनसीयू में उपलब्ध कराई गई नई मशीनों का निरीक्षण किया और उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना मेडिकल कॉलेज की प्राथमिकता है। आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता से एसएनसीयू में उपचार व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

नई सीपैप मशीनों की उपलब्धता के दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विश्वप्रकाश, डॉ. विकेश, डॉ. निर्मल, डॉ. और डॉ. पवन कुमार, वरिष्ठ रेजिडेंट डॉ. मथर हसन तथा जूनियर रेजिडेंट डॉ. सुनील कुमार मौजूद रहे।पैरामेडिकल स्टाफ के भूपेंद्र कुमार, सुमन और बीनू सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

नई मशीनों के उपलब्ध होने से एसएनसीयू में सांस संबंधी समस्या से जूझ रहे नवजातों को आवश्यकता पड़ने पर समय पर श्वसन सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। नवजात शिशुओं में सांस लेने में कठिनाई की स्थिति में शीघ्र उपचार और उचित श्वसन सहायता महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में दो नई सीपैप मशीनों की उपलब्धता एसएनसीयू की उपचार व्यवस्था को और मजबूत करेगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor