14 को होगा महिला सशक्तिकरण जनजागरूकता रैली का आयोजन

कौशाम्बी,

14 को होगा महिला सशक्तिकरण जनजागरूकता रैली का आयोजन,

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओ एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए कौषबी जनपद में शारदीय नवरात्रि पर्व पर “मिशन शक्ति” का विशेष अभियान (फेज-4) संचालित किया जायेंगा। जिसके तहत 14 अक्टूबर को प्रातः 8ः30 बजे तहसील मंझनपुर से चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों से महिला सशक्तिकरण जनजागरूकता रैली निकाली जायेंगी।

यह जानकारी जिला प्रोवेशन अधिकारी नीरज कुमार ने देते हुए बताया कि रैली में 112 पी0आर0वी0 वाहन तथा एम्बुलेन्स भी सम्मिलित रहेंगी। यह रैली तहसील मंझनपुर से कलेक्ट्रेट तक निकाली जायेंगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor