केंद्रीय बजट पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने की प्रेस वार्ता,बताई बजट की विशेषताएं,विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

कौशाम्बी: केंद्रीय बजट पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने की प्रेस वार्ता,बताई बजट की विशेषताएं,विपक्ष पर जमकर साधा निशाना,

यूपी के कौशाम्बी में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेस वार्ता कर केंद्रीय बजट के बाते में बताया।

उन्होंने देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जारी बजट पर पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि भाजपा को केंद्र में अपने बल पर जो सरकार बनाने का जनादेश मिला है,जिसके पश्चात देश के विकास का एक ऐसा रूट मैप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खींचा गया जिसे 11 वर्षों में इस स्थान पर लाया गया है,वर्तमान 2026- 2027 का जो यह बजट है,यह बजट देश को विकसित बनाने वाला है,देश के 140 करोड़ जनता को खुशहाल बनाने के लिए है।यह बजट गरीबों, किसानों ,महिलाओं और बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए इस बजट में स्पष्ट संदेश देने का काम किया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2027तक तीसरे अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है,हम 2047 तक विकसित भारत बनेंगे यह बजट इस देश को आश्वाशन देता है।हम इस देश में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने में सफल हुए है।

उन्होंने बताया कि जब देश में UPA की सरकार थी तब को भी देश भारत में निवेश करने से कतराता था,आज यह समय है कि कोई भी देश आज भारत में निवेश करना चाहता है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में टैक्स का सिस्टम बहुत ही घटिया तह,आज टैक्स का सरलीकरण किया गया है,लोगो में विश्वास पैदा हुआ है कि जो ईमानदारी से काम करेंगे उसे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।कांग्रेस की सरकार अल्पकालिक लाभ देखती थी,और NDA की सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर को देख कर कार्य करती है।केंद्रीय बजट में रोड नेटवर्क,रेल नेटवर्क ,हवाई नेटवर्क और जल मार्ग की व्यवस्था की है,भविष्य में प्रयागराज से जलमार्ग के माध्यम से प्रयागराज से चलकर मथुरा होते हुए दिल्ली तक जाने की सुखद योजना है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी,अखिलेश यादव ने बजट को पूरी तरह से पढ़ा ही नहीं है, यह लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते है,वोट बैंक की राजनीति करते है।जब यह सत्ता में थे तो विकास का मतलब भ्रष्टाचार,जब यह सत्ता में थे तो संसद में गर्व से कहते थे कि हम 1 रुपया भेजते थे तो वह लोगो तक 15 पैसे ही पहुंचता था,आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गर्व से कहते है कि हम 1 रुपया भेजे चाहे एक लाख भेजेंगे पूरा का पूरा पैसा खाते में पहुंचता है।यह बजट युवाओं महिलाओं और किसानों को समृद्धशाली,मजबूत और शसक्त बनाने वाला बजट है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor