जबतक मनरेगा का मूल स्वरूप में बहाल नहीं, तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई रहेगी जारी:प्रदीप मिश्रा

कौशाम्बी: जबतक मनरेगा का मूल स्वरूप में बहाल नहीं, तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई रहेगी जारी:प्रदीप मिश्रा,

यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर स्थित कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के पर्यवेक्षक प्रदीप मिश्रा अनुमान के नेतृत्व में प्रेस वार्ता आयोजित हुई।

पत्रकारों से बात करते हुए  मनरेगा बचाओ महासंग्राम पदयात्रा के प्रभारी एवं पर्यवेक्षक प्रदीप मिश्रा अंशुमन ने कहा कि 20 साल पहले कांग्रेस की सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को लागू कर संविधान में निहित काम के अधिकार को साकार किया था, ग्राम पंचायतों को गांव स्तर की परियोजनाओं पर निर्णय लेने का अधिकार देकर पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के संकटों के दौरान यह मनरेगा योजना की व्यवस्था गरीब मजदूरों के लिए जीवन रेखा साबित हुई। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार को गरीबों की हितकारी योजनाओं से दिक्कत है वो नहीं चाहती कि गरीबों का उद्धार हो वो तो बस अमीरों को अमीर करने में लगी है और गरीबों,मध्यम वर्ग परिवारों से उनका अधिकार छीनने में लगी है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रेस वार्ता के माध्यम से अवगत कराना है कि कांग्रेस पार्टी के आदेश पद हम गरीब , श्रमिकों के अधिकार की लड़ाई लड़ेगे और उन्हें उनका अधिकार दिलाएंगे।

मनरेगा बचाओ महासंग्राम पदयात्रा के प्रभारी एवं पर्यवेक्षक प्रदीप मिश्रा अंशुमन ने कहा कि भाजपा सरकार भारत के सबसे गरीब लोगों के लिए गरिमा,सुरक्षा और जीवन यापन की गारंटी इस मनरेगा कानून को कमजोर कर इसे खत्म करने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है कि जबतक मनरेगा को पूरी तरह उसके मूल स्वरूप में बहाल नहीं किया जाता तबतक मनरेगा बचाओ की लड़ाई सड़क से संसद तक जारी रहेगी।

कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान का दूसरा चरण शुरू होने वाल है,इसके लिए लखनऊ में 17 फरवरी को कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन करेगी और विधानसभा का घेराव करेगी,इसके लिए कौशबी जिले से भी लगभग 500 से अधिक कार्यकर्ता लखनऊ धरना प्रदर्शन और विधानसभा के घेराव में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष कौशलेश द्विवेदी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,श्याम सिंह भदौरिया, संतोष शुक्ला सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,कार्यालय प्रभारी हेमन्त रावत,ब्लाक अध्यक्ष रामप्रकाश पंडा मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor