कौशाम्बी: JNU में छात्राओं से दुर्व्यवहार का मामला पहुंचा कौशाम्बी, भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव,
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में 11 बालिकाओं के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में कौशाम्बी में सियासत गरमा गई है। सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ताओं ने JNU में छात्राओं के साथ हुई घटना को शर्मनाक बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई और महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा का मुद्दा बुलंद किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया।
यह पूरा प्रदर्शन भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी की अगुवाई में किया गया। अनीता त्रिपाठी ने कहा कि JNU में बेटियों के साथ हुआ दुर्व्यवहार बेहद निंदनीय है और कांग्रेस की चुप्पी इस पर सवाल खड़े करती है। भाजपा महिला कार्यकर्ता महिलाओं के सम्मान के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगी।
प्रदर्शन के दौरान जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी,नीतू कन्नौजिया,कविता केसरवानी,दीपा श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
रिपोर्ट – अशोक केसरवानी, कौशाम्बी








