कौशाम्बी: आम के बाग में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, पास में पड़ी थी शराब की शीशी,पुलिस जांच में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पश्चिम गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नौढ़िया मार्ग स्थित आम के बाग में एक अज्ञात अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बाग में शव पड़ा देखा तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सिराथू सीओ सत्येंद्र तिवारी और कोखराज थाना प्रभारी संतोष शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस को मृतक के पास से अंग्रेजी शराब की एक शीशी और पानी की बोतल पड़ी हुई मिली है। प्रथम दृष्टया मामला शराब पीने के बाद हुई मौत का लग रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के थानों में शिनाख्त के लिए सूचना भेजी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
रिपोर्ट – अशोक केसरवानी, कौशाम्बी








