घर के अंदर मिला अधेड़ का शव,हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस,फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

कौशाम्बी: घर के अंदर मिला अधेड़ का शव,हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस,फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,

यूपी के कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के दानपुर गांव में रविवार को एक 55 वर्षीय अधेड़ का शव घर के अंदर जमीन पर पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान किरतानी पाल पुत्र कल्लू पाल के रूप में हुई है। अधेड़ की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, किरतानी पाल अपनी मां के साथ गांव में रहता था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे प्रयागराज में रहते हैं। रविवार को पड़ोसियों ने घर के अंदर किरतानी पाल को जमीन पर पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उसके मृत होने की जानकारी हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पश्चिम शरीरा थाना प्रभारी बैकुण्ठ नाथ पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, अभी तक हत्या या आत्महत्या की पुष्टि नहीं हुई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor