कौशाम्बी: शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय की अगुवाई में दिल्ली रवाना हुए पदाधिकारी,
दिल्ली में विगत कई दिनों नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्ष वोट चोरी और चुनावों में धांधली के आरोपों को लेकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में कौशाम्बी से कई पदाधिकारी 12 अक्टूबर को आयोजित प्रदर्शन दिल्ली में भाग लेने के लिए रवाना हो गए हैं।
इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि ज्ञानेश कुमार जिन्होंने ने अपने पद की गरिमा के साथ खिलवाड़ किया देश की जनता को धोखा दिया उन्होंने कई राज्यों के चुनावों में हेरा फेरी कराई और वोट चोरी कराकर भाजपा को लाभ पहुंचाया और उनकी सरकार बनाई है,बिना किसी सलाह और बताए बिना ही लगभग 13 करोड़ वोट काट दिए गए । जिसका जवाब उनके पास नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, इसी क्रम में हम सभी अपने नेता राहुल गांधी के आवाहन पर वोट चोरी के खिलाफ 12 अक्टूबर को प्रर्दशन में शामिल होंगे और लोकतन्त्र को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएंगे और ज्ञानेश कुमार जब तक इस्तीफा नहीं देंगे तब तक हम संघर्ष करेंगे।
दिल्ली प्रदर्शन में शमिल होने वालों में प्रभारी कौशाम्बी राजेश साहनी,पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय बाबू जी,उदय यादव,राम सूरत रैदास,जिला महासचिव श्याम सिंह भदौरिया,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव ब्लाक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप सिंह पटेल,रमेश यादव, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय,RTI अध्यक्ष आयूष यादव,राजेश कुमार,सहित कई पदाधिकारी इसमें हिस्सा लेंगे।








