कौशाम्बी: SIR रद्द करो,ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो के नारों के साथ सकिपा ने सीजेपी के समर्थन में किया प्रदर्शन,
यूपी के कौशाम्बी जिले के सिराथू ब्लॉक के उदिहीन गांव में समर्थ किसान पार्टी ने शनिवार को काकरोच जनता पार्टी के समर्थन में केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा SIR के जरिए वोटर लिस्ट में किए गए संशोधन के विरोध में और केंद्रीय चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जुटे पार्टी कार्यकर्ता एस आई आर रद्द करो…. ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो… के नारे लगाए और केंद्र सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाया।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी ने कहा कि केंद्रीय चुनाव आयोग भाजपा और केंद्र सरकार के इशारे पर मतदाताओं के मौलिक अधिकारों के साथ हनन करने और एक पार्टी को राजनीतिक फायदा पहुंचाने की मंशा से वोटर लिस्ट में एस आई आर के जरिए जबरन संशोधन कर रहा है। जिसे किसी में दशा में देश बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सत्ता में बने रहना गुजरात और देश की जनता के साथ धोका है। मोदी ने सत्ता सुख के लिए देश के साथ छल, कपट, बेइमानी, मानवाधिकार और लोकतंत्र की हत्या की।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर के जरिए निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव लड़कर अपना राजनीतिक जन विश्वास हासिल करना चाहिए। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने 25 साल के सत्ता सुख में उनके द्वारा किए गए तमाम ज्ञात अज्ञात पापों, कुकर्मों और मानवाधिकार एवं लोकतंत्र की हत्या के प्रायश्चित के लिए काशी आकार गंगा स्नान कर भगवान महादेव और गंगा मैया से क्षमा याचना और प्रायश्चित करनी चाहिए। साथ ही देश के 140 करोड़ लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए।
इस अवसर पर महेश तिवारी, दिनेश मौर्य, भैरव प्रसाद सरोज, कल्लू पटेल, ननका पटेल, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।








