कड़ा धाम में शीतला माता मंदिर में नवरात्रि मेला की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने पुलिस बल को किया ब्रीफ

कौशाम्बी: कड़ा धाम में शीतला माता मंदिर में नवरात्रि मेला की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने पुलिस बल को किया ब्रीफ,

यूपी के कौशाम्बी जिले में शारदीय नवरात्रि मेला के दृष्टिगत शीतला माता मंदिर, कड़ाधाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को एसपी सत्यनारायण ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में मेला ड्यूटी हेतु तैनात किए गए पुलिस बल की ब्रीफिंग की।

ब्रीफिंग के दौरान एसपी ने ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके निर्धारित ड्यूटी स्थलों एवं दायित्वों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी पुलिसकर्मी पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

एसपी ने मेला क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, यातायात व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही, किसी भी आपातकालीन परिस्थिति अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया गया।

नवरात्रि मेला के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी अपने निर्धारित स्थान पर मुस्तैदी से उपस्थित रहें तथा आमजन के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखें, जिससे मेला शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके।

इस दौरान दौरान एएसपी अमिता सिंह एवं सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी सहित संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor