कौशाम्बी: कौशाम्बी में पुलिस का की बड़ी उपलब्धि, 24 लाख के 110 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए,
यूपी के कौशाम्बी जनपद की पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के सभी थानों की पुलिस टीमों ने सर्विलांस और मैनुअल इनपुट की सहायता से विभिन्न कंपनियों के कुल 110 गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये है, बरामद कर उनके असली स्वामियों को लौटा दिए।
एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रेस वार्ता कर बताया कि CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर मोबाइल खोने की प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए थानों पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर व CCTNS पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया और पूरे भारत में कहीं भी मौजूद मोबाइल को ट्रेस कर बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि आम जनता स्वयं भी अपना मोबाइल खोने की सूचना ऑनलाइन ceir.gov.in पर दर्ज कर सकती है। थानों पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को भी CEIR पोर्टल पर दर्ज कर ट्रैक किया जाता है।
सबसे ज्यादा मोबाइल बरामद करने वाले थाने —
पश्चिम शरीरा थाना पहले स्थान पर रहा, जिसने 21 मोबाइल बरामद किए। दूसरे स्थान पर सैनी थाना (16 मोबाइल) और तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से मंझनपुर व सराय अकिल थाना (13-13 मोबाइल) रहे।
गुम मोबाइल वापस पाकर लोगों ने कौशाम्बी पुलिस की सराहना की।
रिपोर्ट – अशोक केसरवानी, कौशाम्बी
Circle Samachar, R. Bharat








