स्थापना दिवस में संकल्प यात्रा निकाल रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने फिर किया गिरफ्तार

कौशाम्बी

देश की आजादी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में का एक ओजस्वी इतिहास है ना सिर्फ अंग्रेजों से देश को आजादी दिलाने में बल्कि देश के आजादी के बाद देश में लोकतंत्र को पूरी तरह से मजबूत करने में आज जरूरी है कि देश का युवा कांग्रेस के विषय में जाने और कांग्रेसी विचारधारा को समझें। उक्त बातें कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने काशीराम आवास कॉलोनी पाता में आयोजित झंडारोहण सभा को संबोधित करते हुए कही।

झंडारोहण के बाद कांग्रेसियों ने कांग्रेस संकल्प संदेश यात्रा निकाली जिसे पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच छोटी झड़प भी हुई। इसके बाद पुलिस के लोगों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और कांग्रेसी नेताओं को थाने ले आई जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मौके बोलते हुए इस गिरफ्तारी को कांग्रेसी नेता वेद प्रकाश पांडे सत्यार्थी इसे तानाशाही बताते हुए इसकी निंदा की और कहा कि आज मौजूदा सत्ता के इशारे पर स्थापना कार्यक्रम पर भी पुलिस रोकने पहुंच रही है जो की पूरी तरह से गलत है।

पुलिस ने जिन नेताओं को गिरफ्तार किया उसमें से प्रमुख रूप सेगिरफ्तार होने वाले कांग्रेसियों में जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी, वेद प्रकाश पांडे सत्यार्थी, पूर्व विधायक राम सजीवन निर्मल, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अमित द्विवेदी आजाद, राजकुमार यादव, राजू मौर्या, महिला जिला अध्यक्ष अमिता सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी शाहिद सिद्दीकी, प्यारे भाई, अंकुर शुक्ला रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor