दिल्ली में छात्रों के ऊपर हुए लाठी चार्ज के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकने जा रहे कांग्रेसियों से पुलिस ने छीना पुतला

कौशाम्बी: दिल्ली में छात्रों के ऊपर हुए लाठी चार्ज के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकने जा रहे कांग्रेसियों से पुलिस ने छीना पुतला,

यूपी के कौशाम्बी जिले में दिल्ली के जंतर मंतर पर 154 से ज्यादा पेपर लीक के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर छात्रों के ऊपर हुए लाठी चार्ज व आंसु गैस से उन्हें गंभीर रूप से घायल किया गया, जिसके विरोध में चरवा में गुरुवार को जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने नाराजगी जाहिर किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय से पुलिस कर्मियों के बीच तीखी नोक झोंक हुई और जमकर झड़प हुई, तत्पश्चात पुलिस ने कांग्रेसियों से पुतला छीन लिया, इसके बाद गौरव पाण्डेय ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अब छात्रों के ऊपर लाठी चार्ज कर रही है वो छात्र जो देश का भविष्य है,उन्हें मारा जा रहा है।

गौरव पाण्डेय ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी,प्रियंका गांधी और अजय राय सहित कई नेता जो छात्र हित के लिए पीएम हाउस के बाहर पर बैठे थे उनके साथ भी अभद्रता की गई, हम इस बात को कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे । आज हमने लीक मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर इनके इस्तीफे की मांग करते है,क्योंकि हम छात्र और नौजवान के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष कौशलेश द्विवेदी,उदय यादव,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,जिला सचिव हेमन्त रावत,रमेश यादव,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,ब्लाक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप सिंह पटेल,ब्लाक अध्यक्ष मूरतगंज राजबहादुर पासी,आलोक यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी,राकेश पाल,विकास पाल,रमेश आर्या,रोहित पाण्डेय,आयुष यादव,प्रदीप कुमार, श्रवण यादव,मनीष यादव,दीपक कुशवाहा,मनोहर यादव,हिमांशु केसरवानी सहित तमाम कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor