कौशाम्बी में कार की टक्कर से युवक की मौत, शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा,अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

कौशाम्बी: कौशाम्बी में कार की टक्कर से युवक की मौत, शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा,अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार,

यूपी के कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के भवानी का पूरा गांव के रहने वाले 40 वर्षीय रामआसरे सरोज की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बुधवार को बरैसा गांव के पुरवा पुल के पास कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में रामआसरे के साथ उनके चाचा बचान सरोज भी घायल हो गए थे।

गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जब भवानी का पूरा गांव निवासी रामआसरे सरोज का शव गांव पहुंचा तो परिजन आक्रोशित हो गए। आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पर पश्चिम शरीरा और करारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों को समझाते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान बवाल की सूचना पर सीओ मंझनपुर सौरभ सामंत भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।

परिजनों के अनुसार रामआसरे के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटियों की पढ़ाई और शादी की जिम्मेदारी अभी बाकी है। परिवार में कमाने वाले सदस्य की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस की मौजूदगी और अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजनों ने रामआसरे का अंतिम संस्कार कर दिया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor