नगर पालिका भरवारी में दो ईओ की तैनाती के बावजूद कर्मचारियों को नही मिल पा रहा वेतन,कर्मचारी परेशान

कौशाम्बी,

नगर पालिका भरवारी में दो ईओ की तैनाती के बावजूद कर्मचारियों को नही मिल पा रहा वेतन,कर्मचारी परेशान,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका भरवारी में दो ईओ की तैनाती के बावजूद कर्मचारियों को वेतन नही मिल पा रहा है,वेतन नही मिल पाने से सरकारी सहित आउटसोर्सिंग के कर्मचारी परेशान है।शादी के सीजन में वेतन नही मिल पाने से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

नगर पालिका परिषद भरवारी में पिछले 13 दिनो से जनता के तमाम कार्य नही हो पा रहे है,वही नगर पालिका में दो दो ईओ तैनात है बावजूद इसके न तो जनता की समस्याओं का निदान करने के लिए ईओ कोई आदेश दे पा रहे है और न ही कर्मचारियों के वेतन जारी हो पा रहे है,जिसके चलते जनता और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगर पालिका परिषद भरवारी में ईओ सुनील मिश्रा के सस्पेंड होने के बाद शासन ने ईओ राम सिंह को भरवारी भेजा,लेकिन अध्यक्ष कविता पासी ने उन्हें ज्वाइन नही कराया,जिसके बाद ईओ राम सिंह ने 01 फरवरी को ADM कार्यालय जाकर ADM के माध्यम से ड्यूटी ज्वाइन की और भरवारी आफिस में बैठने लगे,वही एक दिन पूर्व 30 जनवरी को हाईकोर्ट के आदेश से ईओ सुनील मिश्रा के सस्पेंशन पर उन्हें स्टे मिल गया और नगर पालिका अध्यक्ष ने उन्हें 31 जनवरी को पुनः ज्वाइन करा लिया।

नगर पालिका में दो दो ईओ की ज्वाइनिंग हो गई और एक भरवारी नगर पालिका आफिस और दूसरे मंझनपुर में डीएम आफिस में ड्यूटी शुरू कर दिए ,लेकिन अध्यक्ष कविता पासी ने ईओ राम सिंह को नगर पालिका भरवारी आफिस में बैठने से मना कर दिया जिसके बाद ईओ राम सिंह ने इसकी सूचना पत्र के माध्यम से एवम स्वयं शासन में उच्च अधिकारियों से मिलकर उन्हें दी।

शासन से लौटने के बाद पुनः ईओ राम सिंह भरवारी आफिस में बैठने लगे, वही ईओ सुनील मिश्रा भी भरवारी नगर पालिका के कार्य को देखने लगे,लेकिन अभी तक इन दोनो ईओ को वित्तीय अधिकार नही मिल सका है, जिसके चलते कोई भी ईओ किसी भी आधिकारिक फाइलों पर हस्ताक्षर करने के लिए अधिकृत नहीं किए जा सके।

जिसके चलते दोनो ईओ नगर पालिका परिषद भरवारी के विकास कार्यों समेत सरकारी और आउटसिंग कर्मचारियों के वेतन जारी नही कर पा रहे है,वही वेतन नही मिल पाने से सरकारी और आउटसोर्सिंग कर्मचारी परेशान है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor