कौशाम्बी,
खाना बनाते समय फटा कूकर,महिला गंभीर झुलसी,अस्पताल में भर्ती,
यूपी के कौशाम्बी जिले में खाना बनाते समय अचानक तेज आवाज के साथ कूकर फट गया,हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,परिजनो ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है ,जहा आईसीयू में महिला का इलाज चल रहा है।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नरवर पट्टी (देवरा) गांव का है जहा शांति देवी 50 पत्नी शिव भजन खाना बना रही थी तभी अचानक तेज आवाज के साथ कूकर फट गया, जिसमे महिला गंभीर रूप से झुलस गई।परिजनो ने गंभीर रूप से झुलसी महिला को मूरतगंज पीएचसी में भर्ती कराया जहा से डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया एल।महिला का आईसीयू में इलाज चल रहा है।








