नाला सफाई न होने से नाराज ग्रामीण खुद उतरे मैदान में,महिलाओं और बुजुर्गों ने संभाला मोर्चा,ग्राम प्रधान और प्रशासन के प्रति आक्रोश

कौशाम्बी: नाला सफाई न होने से नाराज ग्रामीण खुद उतरे मैदान में,महिलाओं और बुजुर्गों ने संभाला मोर्चा,ग्राम प्रधान और प्रशासन के प्रति आक्रोश,

यूपी के कौशाम्बी जिले की सिराथू तहसील के  ककोड़ा गांव में नाले की सफाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने खुद ही सफाई का जिम्मा उठा लिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी ग्राम प्रधान और सफाई कर्मचारी नाला साफ करने को टालते रहे। नाला जाम होने से गंदा पानी सड़कों और घरों के आसपास भर रहा था, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया था।

आखिरकार इंतजार से तंग आकर ग्रामीण छेद्दू तिवारी,पप्पू चुड़िहार,गोरे लाल और फूल कुमार परिवार सहित खुद फावड़ा और कुदाल लेकर नाला साफ करने में जुट गए। इस काम में गांव की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस मामले को लेकर ग्रामीणों में ग्राम प्रधान और प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor