मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर, नगर पालिका अध्यक्ष समेत 15 लोगों ने किया महादान

कौशाम्बी: मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर, नगर पालिका अध्यक्ष समेत 15 लोगों ने किया महादान,

यूपी के कौशाम्बी जिले में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त एवं प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर का नेतृत्व वीरेंद्र कुमार ‘फौजी’ ने किया। शिविर में 20 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 15 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

इस दौरान प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है। इससे दुर्घटना पीड़ितों, गंभीर रोगियों और अन्य जरूरतमंद मरीजों को जीवनरक्षक सहायता मिलती है। उन्होंने स्वस्थ एवं पात्र लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

आयोजक वीरेंद्र कुमार ‘फौजी’ ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिले में रक्त एवं प्लेटलेट्स की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए समाज के लोगों की सहभागिता जरूरी है, ताकि रक्त की कमी के कारण किसी मरीज का उपचार प्रभावित न हो।

शिविर का पर्यवेक्षण ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रवि रंजन सिंह एवं डॉ. नंदिनी राघव ने किया। डॉ. रवि रंजन सिंह ने स्वैच्छिक रक्तदान का महत्व बताते हुए रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

इन्होंने किया रक्तदान: वीरेंद्र कुमार ‘फौजी’, सुनील कुमार, धर्मेंद्र, भारत लाल, अभिषेक कुमार, बलाराम, दिनेश, आजाद सिंह, अंशुल केसरवानी, गोलू, आदर्श कुमार, अनिल कुमार, हंसराज, अवधेश सरोज एवं अमित यादव।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor