कौशाम्बी,
राजस्व वसूली में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के एडीएम ने दिए निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी एडीएम जयचन्द्र पाण्डेय ने सम्राट उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान वाणिज्यकर, आबकारी, परिवहन, स्टॉम्प एवं रजिस्टेªशन, विद्युत, नगर निकाय एवं खनन आदि से सम्बन्धित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दियें।
उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को और अधिक प्रवर्तन कार्य करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आर0सी0 वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए तहसीलदारों को आर0सी0 की वसूली में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। उन्होंने ई0ओ0 को गृहकर वसूली में प्रगति लाने के भी निर्देश दियें।

इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्टेट राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं सभी उप जिलाधिकारीगण व तहसीलदार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।








