राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कलेक्ट्रेट में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम,महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किए गए अर्पित

कौशाम्बी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कलेक्ट्रेट में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम,महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किए गए अर्पित,

यूपी के कौशाम्बी जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम डॉ. अमित पाल ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

डीएम ने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ महात्मा गांधी के प्रिय भजनों “रघुपति राघव राजा राम” एवं “वैष्णव जन तो तेने कहिए” का सामूहिक गायन किया।

कार्यक्रम में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, उनके आदर्शों तथा राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया गया।अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व शालिनी प्रभाकर एवं एडीएम न्यायिक ओम प्रकाश सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor