कौशाम्बी,
हाईस्कूल की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या,परिजनो में मचा कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी जिले में हाईस्कूल की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची रेलवे और भरवारी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रा के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी,छात्रा की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली कोहराम मच गया।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के चमंधा गांव के पास की है,जहा कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा के मजरा जिल्लापर की रहने वाली और कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कालेज भरवारी में पढ़ने वाली हाईस्कूल की छात्रा डोली सोनकर पुत्री श्यामबाबू सोनकर ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली,बताया जा रहा कि छात्रा पढ़ाई में कमजोर थी,और परीक्षा में फेल हो जाने के डर से उसने आत्महत्या कर ली,वही दबी जबान पर चर्चा है कि स्कूल में प्रवेश पत्र के नाम पर वसूली की जा रही थी,जिससे नाराज होकर छात्रा ने आत्महत्या की है। छात्रा के आत्महत्या किए जाने के बाद मौके पहुंचे ग्रामीणों ने मृतका के परिजनो और पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस और कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई है।








