अधिकारियों ने बच्चों के साथ स्कूलों में मध्यान्ह भोजन कर परखी भोजन की गुणवत्ता

कौशाम्बी: अधिकारियों ने बच्चों के साथ स्कूलों में मध्यान्ह भोजन कर परखी भोजन की गुणवत्ता,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार जनपद के परिषदीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया तथा भोजन की गुणवत्ता, स्वाद एवं स्वच्छता को परखा।

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कमलेन्दु कुमार कुशवाहा ने प्राथमिक विद्यालय चक नगर मंझनपुर में बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किया। इसी प्रकार खण्ड शिक्षाधिकारी मंझनपुर प्रमोद कुमार ने प्राथमिक विद्यालय देवरा प्रथम, खण्ड शिक्षाधिकारी कड़ा नीरज उमराव ने प्राथमिक विद्यालय देवीगंज तथा खण्ड शिक्षाधिकारी सरसवां राजीव प्रताप सिंह ने प्राथमिक विद्यालय टिकरा में बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन कर गुणवत्ता को परखा।

अधिकारियों ने भोजन की गुणवत्ता, निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं भोजन वितरण व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाचार्य को विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक एवं स्वच्छ मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को ध्यान में रखते हुए मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। भोजन तैयार करने एवं परोसने के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही भोजन उपलब्ध कराया जाए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor