जीत का जश्न:चार राज्यों में भाजपा के प्रचंड समर्थन ने दिखाया है 2024 में भाजपा का रास्ता- वेद प्रकाश

कौशाम्बी,

जीत का जश्न:चार राज्यों में भाजपा के प्रचंड समर्थन ने दिखाया है 2024 में भाजपा का रास्ता- वेद प्रकाश,

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चार राज्यों के यह विधानसभा चुनाव जिसे सभी दल 2024 का सेमीफाइनल मानकर चल रहे थे, इन चारों राज्य जिसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ व तेलंगाना है। इन राज्य जहां पर मतगणना हुई है इन चारों राज्यों में जनता ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा व सरकार की नीति का पूरा समर्थन करते हुए अपना विश्वास जताया है। जिसमें राजस्थान मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है तेलंगाना में जहां पार्टी सिर्फ एक सीट विधानसभा की जीती थी वहां आठ गुना हुआ है। यही नहीं जनता का वोटिंग प्रतिशत भी कई गुना ज्यादा बढ़ा है। यह दिखाता है कि भारतीय जनता नीति प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का आज भी जनता पूरा समर्थन करती है और 2024 में पुणे सरकार बनेगी जो मजबूत राष्ट्र का निर्माण करेगी। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के नेता वेद प्रकाश पांडे सत्यार्थी ने कार्यकर्ताओं के साथ खुशी बांटते हुए कही।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी ने न सिर्फ प्रचंड बहुमत के साथ एमपी की सत्ता बरकरार रखी है बल्कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ को कांग्रेस से छीन लिया है। कांग्रेस को सिर्फ तेलंगाना में जीत मिली है। जहां बीजेपी कभी बड़ी ताकत रही ही नहीं। इस तरह कांग्रेस के साथ सीधे मुकाबले वाले राज्यों में बीजेपी ने क्लीन स्वीप करते हुए 3-0 से चुनावी जंग जीत लिया है। देश के 28 राज्यों और विधानसभा वाले 2 केंद्रशासित प्रदेशों को मिलाकर अब 16 ऐसे राज्य हैं जहां या तो बीजेपी या फिर उसके गठबंधन एनडीए की सरकार है। अब 12 राज्यों में बीजेपी के मुख्यमंत्री होंगे।

मध्य प्रदेश की सत्ता बरकरार रखने, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बेदखल करने के बाद अब देश के जिन 11 राज्यों में बीजेपी की अपने दम पर पूर्ण बहुमत की सरकार होगी। ये राज्य हैं- मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, यूपी, उत्तराखंड, गुजरात, गोवा, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा। देश के 5 राज्यों में बीजेपी गठबंधन NDA की सरकार हैं। ये राज्य हैं- महाराष्ट्र, हरियाणा मेघालय, सिक्किम, नगालैंड है।

इस मौके पर जिले के सिराथू भरवारी,करारी तथा मंझनपुर में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी को बांटा यही नहीं इस मौके पर पड़ा के फुटकर हुआ डीजे की धुन पर तिलक कर भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor