कौशाम्बी,
भरवारी में ई रिक्शा स्टैंड के लिए ईओ ने जगह का किया निरीक्षण,बिना रजिस्ट्रेशन के अब नही चलेंगे ई रिक्शा,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी में ई रिक्शा के चलते प्रतिदिन लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। शुक्रवार को नगर पालिका भरवारी कार्यालय में ईओ और अध्यक्ष व व्यापारियों के साथ बैठक की थी,बैठक के बाद शनिवार को नगर पालिका भरवारी ईओ रामसिंह ने नगर पालिका कर्मचारियों के साथ नगर का भ्रमण कर नगर में ई रिक्शा स्टैंड स्थापित करने के लिए जगह का निरेक्षण किया।
ईओ ने भरवारी मंझनपुर रोड़ में बस स्टॉप के पास बने पुराने बंद पड़े प्राइमरी स्कूल के पास ई रिक्शा स्टैंड बनाने की बात कही और बताया कि इस जगह पर भरवारी से मंझनपुर आने जाने वाले ई रिक्शा को खड़ा कराया जायेगा। इसके साथ ही करारी रोड़ में स्थापित नगर पालिका भरवारी कार्यालय के ठीक सामने खाली पड़ी जमीन पर भी ई रिक्शा स्टैंड बनाया जायेगा। जिसमें भरवारी से करारी आने व जाने वाले ई रिक्शा को खड़ा कराया जायेगा।फिलहाल अभी भरवारी से करारी मार्ग व भरवारी से मंझनपुर मार्ग में चलने वाले ई रिक्शा को व्यवस्थित करने की व्यवस्था चल रही है और सप्ताह भरवारी में यह कार्य पूरा हो जायेगा।
ईओ भरवारी रामसिंह ने बताया कि फिलहाल अभी भरवारी से करारी मार्ग व भरवारी से मंझनपुर मार्ग में चलने वाले ई रिक्शा को व्यवस्थित करने की व्यवस्था चल रही है। इसके लिए बनने वाले स्टैंड पर एक से पचास तक की जमीन में नम्बरिंग करके ई रिक्शा खड़ा कराया जायेगा। जिसका जो नम्बर होगा उसी के अनुसार सवारी भरकर ई रिक्शा जायेगा।
ईओ रामसिंह ने बताया कि नगर पालिका भरवारी में चलने वाले सभी ई रिक्शा चालकों का रजिस्ट्रेशन नगर पालिका करेगी। जिसका एक निर्धारित शुल्क होगा और उसकी वैधता छ: माह की होगी।नगर पालिका भरवारी कार्यालय में से रिक्शा चालकों का रजिस्ट्रेशन कार्ड भी दिया जायेगा। जिससे वह स्टैंड में ई रिक्शा आसानी से खड़ा कर सके।
ईओ रामसिंह का कहना है कि ई रिक्शा चालकों के लिए बनने वाली इस नयी व्यवस्था से कुछ हद तक नगर में जाम की समस्या को कम किया जा सकता है। फिलहाल भरवारी रेलवे फाटक के आसपास बेवजह ई रिक्शा करना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है, ई रिक्शा खड़े होने की स्थिति में चालकों से नगरपालिका जुर्माना भी वसूलेगा।