विकसित भारत के संकल्प से सिद्धि को समर्पित अमृत काल के ग्यारह वर्ष:अरुण सिंह

कौशाम्बी,

विकसित भारत के संकल्प से सिद्धि को समर्पित अमृत काल के ग्यारह वर्ष:अरुण सिंह,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मां शीतला अतिथि गृह सयारा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में सेवा सुशासन गरीब कल्याण के स्वर्णिम 11 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्य सभा सांसद अरुण सिंह ने जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की उपस्थित में संबोधित किया, राष्ट्रीय महामंत्री ने अपने संबोधन में सरकार की तमाम महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।

विधानसभा सिराथू के सांगठनिक मण्डल अजुहा व नगर पंचायत अजुहा में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा को राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने संबोधित किया कि मोदी सरकार की हर योजना जनकल्याणकारी और आम नागरिकों के जीवन को आसान करने के साथ साथ देश को वैश्विक स्तर पर नए आयाम देने कि भावना रही है, बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मोदी सरकार ने सीमा सुरक्षा,अर्थव्यवस्था मजबूत की साथ ही टेक्नोलॉजी को जन जन तक पहुंचाया, आज भारत विश्व कि चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, वैश्विक डिजिटल लेनदेन के 49% लेनदेन भारत में होते हैं देश का वस्तु और सेवा निर्यात 825 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, मध्यम वर्ग के जीवन को आसान बनाना और अवसरों को पूरा करना भाजपा सरकार का प्रथम दिन से लक्ष्य रहा है, इस प्रतिबद्धता का परिणाम है कि नई कर व्यवस्था के तहत 12.75 लाख तक की आय पर टैक्स छूट है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना ने 81 करोड़ लोगों को मुफ्त 05 किलो राशन दिया,प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 04 करोड़ से अधिक पक्के घर बनें,जल जीवन मिशन के तहत 15 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल पहुंचा और वहीं स्वच्छ भारत अभियान के निमित्त 12 करोड़ शौचालय ने हमारी माताओं-बहनों को गरिमापूर्ण जीवन दिया, साथ ही किसानों के जीवन को आसान और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करना मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों में से एक रहा है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,निर्वतमान सांसद विनोद कुमार सोनकर,पूर्व विधायक,पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी,जिला महामंत्री ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी,जिला मंत्री शीलू पाण्डेय,निवर्तमान मीडिया प्रभारी डिप्टी सीएम भोलेशंकर कुशवाहा,कोऑपरेटिव चेयरमैन शिवमोहन मौर्य,नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,,चेयरमैन सिराथू राजेंद्र कुमार यादव,शांति कुशवाहा,व्यापार मण्डल के पदाधिकारी,मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र साहू सहित जनप्रतिनिधि,जिला पदाधिकारी,मण्डल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor