भरवारी कस्बे में धूमधाम से कार से विसर्जन को निकले गणपति बप्पा,डीजे की धुन पर जमकर झूमे भक्त,पुलिस रही मुस्तैद

कौशाम्बी,

भरवारी कस्बे में धूमधाम से कार से विसर्जन को निकले गणपति बप्पा,डीजे की धुन पर जमकर झूमे भक्त,पुलिस रही मुस्तैद,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी क्षेत्र में कई स्थानों पर भक्तों ने अपने घरों और सार्वजनिक स्थानों पर गणपति की मूर्ति की स्थापना की थी।दस दिनों तक गणपति पूजन की धूम रही।

मूर्ति स्थापना के बाद दस दिनों तक गणपति की पूजा अर्चना की गई।उसके बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया।शनिवार को भरवारी कस्बे की सभी गणपति मूर्तियों की धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में युवकों एवम महिलाओ ने गणपति बप्पा मोरिया अगली बरस तू जल्दी आना का जयघोष भी लगाया।

कस्बे से निकली गणपति की शोभायात्रा पूरे कस्बे में घूमते हुए गिरसा,बड़ी कुटी, मूरतगंज पक्का तालाब पहुची।जहा मूर्तियों का विसर्जन किया गया।इस दौरान पुलिस और PAC के जवान मुस्तैद रहे।

गणपति विसर्जन के दौरान एक भक्त गणपति को कार में बिठाकर विसर्जन के लिए ले गए,कार पर गणपति देखने के लिए लोगो में कौतूहल बना रहा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor