कौशाम्बी,
डीएम के आदेश की अनदेखी,अस्थाई कब्जा हटाने में नाकाम प्रशासन, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर तहसील क्षेत्र में जिला प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। डीएम के स्पष्ट आदेश के बावजूद तहसील मंझनपुर प्रशासन अस्थाई कब्जे को हटाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। इससे प्रभावित पीड़ित परिवार न्याय की आस लगाए दर-दर ठोकरें खाने को मजबूर हैं।
मामला ग्राम सभा खेरवा, मजरा बरौला, तहसील मंझनपुर का है ,जहा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। डीएम ने हाल ही में जारी आदेश में स्पष्ट रूप से निर्देश दिए थे कि सभी अस्थाई कब्जे तत्काल हटाए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। लेकिन तहसीलदार और संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़ित परिवारों का आरोप है कि कुछ प्रभावशाली लोग और भूमाफिया इन कब्जों को संरक्षण दे रहे हैं, जिससे प्रशासन की निष्क्रियता बढ़ गई है।