त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को 2027 का सेमीफाइनल मानते हुए तैयारी में जुट जाए सभी कार्यकर्ता: धर्मराज मौर्य

कौशाम्बी,

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को 2027 का सेमीफाइनल मानते हुए तैयारी में जुट जाए सभी कार्यकर्ता: धर्मराज मौर्य,

यूपी के कौशाम्बी जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं MLC चुनाव के निमित्त भाजपा जिला कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया,इस कार्यशाला को जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया।

जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधान सभा चुनाव से पहले 2026 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सेमीफाइनल मानते हुए सभी पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में जुट जाएं पार्टी,इस चुनाव के लिए गांव-गांव संगठन को सक्रिय कर रही है। इसके लिए पार्टी ने ”पूर्व तैयारी-पूर्ण तैयारी” का मंत्र दिया है, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की कोशिश अधिक से अधिक जिला पंचायत अध्यक्ष जिताने की है।

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव पार्टी के चुनाव चिह्न पर नहीं होते हैं,इसलिए पार्टी का फोकस केवल जिला पंचायत सदस्य के चुनाव पर ही रहेगा, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद पर पार्टी हस्तक्षेप नहीं करेगी, सर्वाधिक विवाद और रंजिश भी इन्हीं पदों के चुनाव में होती है। पार्टी के ज्यादातर कार्यकर्ता प्रधान या क्षेत्र पंचायत सदस्य बनना चाहते हैं। ऐसे में पार्टी किसी विवाद में नहीं पड़ेगी। पार्टी ने तय किया है कि प्रधान या क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर पूर्व की भांति न किसी को लड़ाया जाएगा और न ही किसी को रोका जाएगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2021 की तुलना में 504 पंचायतें घटी हैं, जिससे इस बार 57,691 ग्राम प्रधान,7,23,203 पंचायत सदस्य चुने जाएंगे, 3039 जिला पंचायत सदस्य,75,605 बीडीसी चुने जाएंगे, जो कि बाद में 75 जिला पंचायत अध्यक्ष और 826 ब्लॉक प्रमुख का चुनाव करेंगे।

इस दौरान पूर्व सांसद विनोद सोनकर,एससी एसटी अयोग के सदस्य जितेंद्र कुमार गौतम,कार्यक्रम संयोजक/जिला महामंत्री दीप चंद्र दिवाकर,अरविंद द्विवेदी,जिला मंत्री शीलू पाण्डेय,दिनेश पाण्डेय,नितिन पासी,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिराथू लवकुश मौर्य, भोलेशंकर कुशवाहा,ज्ञानेंद्र साहू,जितेंद्र साहू सहित मण्डल अध्यक्ष,मण्डल प्रभारी,जनप्रतिनिधि,कार्यक्रम संयोजक,सह-संयोजक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor