भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की छाती पर गोली मारने की बात पर कांग्रेसियों में आक्रोश,एसपी कार्यालय का घेराव कर की FIR की मांग

कौशाम्बी,

भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की छाती पर गोली मारने की बात पर कांग्रेसियों में आक्रोश,एसपी कार्यालय का घेराव कर की FIR की मांग,

यूपी के कौशाम्बी जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में विगत दिनों न्यूज़ चैनल के लाइव डिबेट में भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव द्वारा रायबरेली से सांसद एवं संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की छाती पर गोली मारने की बात कही गई थी,कांग्रेसियों ने एसपी कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में घेराव और धरना प्रदर्शन कर FIR लिखने की मांग की।

इस मौके पर बोलते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा हमारे नेता प्रतिपक्ष आदरणीय राहुल गांधी के ऊपर जिस तरीके से मानसिक रूप से कुंठित भाजपा प्रवक्ता ने छाती में गोली मारने की बात कही है।जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते है ऐसे व्यक्तियों के ऊपर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए।

इस मौके पर बोलते हुए कांग्रेस की आशीष मिश्रा पप्पू ने कहा कि आखिर इस देश में संविधान की बात करना लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यशैली पर सवाल उठाने सरकार द्वारा सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग को उजागर करना अगर अपराध है तो राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता इस अपराध को बार बार करेगा पूरा देश राहुल गांधी के साथ खड़ा है,जिस तरीके से मानसिक रूप से प्रताड़ित भाजपा के प्रवक्ता पिंटू महादेवन के द्वारा हमारे नेता के छाती में गोली मारने की बात कही गई है उसकी हम घोर निंदा करते हैं और ऐसे कुंठित व्यक्तियों के ऊपर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाए इसकी मांग करते हैं।

जिला उपाध्यक्ष अकरम जका ने कहा जो भाजपा का प्रवक्ता पिंटू महादेव ने हमारे नेता की छाती पर गोली मारने की बात कही है उसकी हम घोर निंदा करते हैं और इस तरह के व्यक्तियों को दिमाग के डॉक्टर से इलाज कराया जाए और तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए इसकी हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं।

इस दौरान राम बहादुर त्रिपाठी, अमित द्विवेदी “आजाद” जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा पप्पू,, अलकमा उस्मानी दीपक पांडेय बाबू जी ,रामसूरत रैदास, राज नारायण पासी,अकरम जका, महासचिव –सुरेंद्र शुक्ला, शशि त्रिपाठी , अर्श खुर्शीद, नैयर रिजवी,बरसाती लाल पंडा,मोहम्मद नोमान , श्याम सिंह भदौरिया, सेवा दल अध्यक्ष जमशेद खल्लाबादी,, नगर अध्यक्ष करारी शकील अब्बास, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय, नगर अध्यक्ष अझुआ विजय यादव, किसान अध्यक्ष, समरूल इस्लाम कोहिलहा, अशोक द्विवेदी, राजा भैया द्विवेदी ,सचिन पाण्डेय तबरेज अहमद, दुर्गेश प्रजापति, हेमंत रावत,नौसे आलम, बिलाल हसन, अफ़कार अहमद,तबरेज अहमद, बालेंद्र यादव,लगभग सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor