कौशाम्बी: राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन पंचायती राज संस्थाओं और जमीनी स्तर पर स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने के लिए काम करता है – मनोज सिंह पटेल,
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल के नेतृत्व में प्रयागराज में एक मंडलीय प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने संगठन से जुड़े एवं आगामी कार्ययोजनाओं के संदर्भ में विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की।
इसके बाद रविवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय एवं राष्ट्रीय सचिव ,सहप्रभारी प्रयाग जोन वरुण चौधरी की उपस्थिति में पूर्वांचल विकास पार्टी के नेता समीर सिंह ने अपनी पार्टी का विलय करते हुए कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन की।
वही मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान मनोज सिंह पटेल ने समीर सिंह को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इसी क्रम निषाद पार्टी के नेता आकाश निषाद ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।
मनोज सिंह पटेल ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता का विकास करने वाली पार्टी है सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार केवल देश में सबको लड़ाकर अपना कार्य साधने में लगी है लेकिन अब वो दिन दूर नहीं जब कांग्रेस की सरकार देश और प्रदेश में फिर से आएगी और जनता के सुकून के दिन आयेंगे।
इसके बाद जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन का मुख्य उद्देश्य गांवों और स्थानीय स्तर पर लोकतंत्र, विकास और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना है। पार्टी द्वारा जो भी कार्य,जिम्मेदारी हमे दिए जाएंगे उसे हम मजबूती से करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी के अध्यक्ष गौरव पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष उदय यादव,राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा,आरके चौधरी,फूल चंद्र चौहान,मंझनपुर ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप सिंह पटेल,घनश्याम पटेल, आयूष प्रताप,विनोद सोनकर, कार्तिकेय श्रीवास्तव,निर्मल मौर्य, डीपी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।








