बच्चों के सपनों में दिखा विकसित भारत का संकल्प:कल्पना सोनकर

कौशाम्बी: बच्चों के सपनों में दिखा विकसित भारत का संकल्प:कल्पना सोनकर,

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सरस्वती ज्ञान मंदिर संस्थान, विजिया चौराहा में ‘मेरे सपनों का भारत- चित्र सेवा” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना जितेन्द्र सोनकर ने पहुंचकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर कल्पना सोनकर ने अपने संबोधन में कहा कि“बच्चों के सपनों में ही भारत के भविष्य की तस्वीर छिपी है। आज इन नन्हे कलाकारों ने अपनी कल्पना और रंगों के माध्यम से जिस भारत को कागज पर उतारा है, हमारा संकल्प है कि शिक्षा, संस्कार, सेवा और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से उस भारत को धरातल पर साकार किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसे कार्यक्रम बच्चों में राष्ट्रप्रेम, रचनात्मकता और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने बच्चों के चित्रों की सराहना करते हुए कहा कि उनका सपना शिक्षित, स्वच्छ, आत्मनिर्भर, विकसित, सुरक्षित, संस्कारवान और सशक्त भारत का निर्माण होना चाहिए।

कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री फूलमती, प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को उनकी रचनात्मकता एवं प्रतिभा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor