राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शताब्दी वर्ष पर भरवारी में संपर्क अभियान चलाकर लोगों में जगाई हिंदुत्व की अलख

कौशाम्बी:राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शताब्दी वर्ष पर भरवारी में संपर्क अभियान चलाकर लोगों में जगाई हिंदुत्व की अलख,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक के नेतृत्व में संघ के स्वयं सेवकों ने लोगो से संपर्क स्थापित कर हिंदुत्व की अलख जगाया है।

इस दौरान जिला प्रचारक शिव प्रसाद ने स्वयं सेवकों के साथ कस्बे के लोगो को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा, वर्तमान परिवेश में चुनौतियों और भूमिका और पांच परिवर्तन के बारे में बताया। उन्होंने समाज के चिंतन के लिए पुस्तक का भी वितरण किया है।

उन्होंने बताया कि इस पुस्तक का विषय घर-घर व्यक्ति के अंतः करण में पहुंचे और हमारे व्यवहार में आए यही इसका उद्देश्य है,और विश्वास है कि हम इसमें सफल होंगे। संघ शताब्दी के शुभ अवसर में स्वयंसेवक वर्ष भर इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में संपर्क कर रहे हैं, यह कार्यक्रम विजयादशमी उत्सव से प्रारंभ होकर घर-घर संपर्क, हिंदू सम्मेलन ,प्रमुख- जन गोष्ठियां ,सामाजिक सद्भाव बैठाकर तथा युवाओं के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,इसका यह सम्पर्क अभियान प्रारंभ हो गया है।

इस जनसंपर्क अभियान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक शिवप्रसाद,नगर बौद्ध प्रमुख सतीश तिवारी,कार्यालय प्रमुख ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, गणनायक कृष्ण स्वरूप आदि शामिल रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor