कौशाम्बी में 41 केंद्रों पर होगी धान की खरीद,ADM ने बैठक कर दिए किसानों से विनम्र व्यवहार करने और केंद्रों पर साफ सफाई के निर्देश

कौशाम्बी: कौशाम्बी में 41 केंद्रों पर होगी धान की खरीद,ADM ने बैठक कर दिए किसानों से विनम्र व्यवहार करने और केंद्रों पर साफ सफाई के निर्देश,

यूपी की कौशाम्बी ADM वित्त एवं राजस्व शालिनी प्रभाकर की अध्यक्षता में उदयन सभागार में धान क्रय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आगामी धान खरीद सीजन को सुचारू और पारदर्शी बनाना था।

ADM ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों के साथ अत्यंत नम्र और सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सभी धान क्रय केंद्रों पर समुचित साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने एवं किसानों को।सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में कुल 41 क्रय केंद्र बनाए गए हैं।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे ने धान क्रय नीति वर्ष 2026-27 के विभिन्न प्रावधानों और नियमों से सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विस्तृत रूप से अवगत कराया। भारतीय खाद्य निगम (FCI) के प्रतिनिधि द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सदस्यों को धान एवं चावल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उसके मानकों की जांच करने के संबंध में आवश्यक तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

ई-पॉप (e-Pop) डिवाइस के इंजीनियर ने पीपीटी के माध्यम से डिवाइस के संचालन और ऑनलाइन फीडिंग की प्रक्रिया के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया, ताकि खरीद के दौरान तकनीकी स्तर पर कोई बाधा न आए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor