विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं ई.सी.आई. नेट पर कार्यवाही के संबंध में बैठक आयोजित

कौशाम्बी: विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं ई.सी.आई. नेट पर कार्यवाही के संबंध में बैठक आयोजित,

यूपी के कौशाम्बी जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता एन.आई.सी. सभागार में अर्हता तिथि 01 जनवरी,2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण तथा ई.सी.आई. नेट पर आवश्यक कार्यवाही के संबंध में बैठक आयोजित की गई।बैठक में जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं वी.आर.सी. ऑपरेटरों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण तथा ई.सी.आई. नेट पर कार्यवाही के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करते हुए निर्वाचन संबंधी सभी दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन सुनिश्चित किया जाए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor