एक नवंबर को आयोजित होने वाले वृहद मेगा कैंप के सफल आयोजन हेतु तहसील सिराथू परिसर में प्री-मेगा कैंप का आयोजन,लोगो को दी गई जानकारी

कौशाम्बी: एक नवंबर को आयोजित होने वाले वृहद मेगा कैंप के सफल आयोजन हेतु तहसील सिराथू परिसर में प्री-मेगा कैंप का आयोजन,लोगो को दी गई जानकारी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक नवंबर को आयोजित होने वाले वृहद मेगा कैंप के आयोजन के क्रम में तहसील परिसर सिराथू में प्री-मेगा कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूक करना रहा।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रिया सिंह एवं एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने विभिन्न विभागों से आए हुए रिसोर्स पर्सन से कार्य की प्रगति जानी, चिन्हित लाभार्थियों की सूची की जांच की एवं संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में कोई भी लाभार्थी छूटना नहीं चाहिए न ही किसी को कोई परेशानी का सामना करना पड़े, उन्होंने कहा जो पात्र है उनको त्वरित लाभ मिले, लापरवाही बरतने पर कार्यवाही के निर्देश भी दिए।

सचिव प्रिया सिंह ने यह भी कहा कि इस प्रकार के शिविर आमजन को सरकारी योजनाओं एवं विधिक सेवाओं से जोड़ने तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को लाभ पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिविर के दौरान आमजन को विभिन्न सरकारी विभागों जैसे युवा कल्याण विभाग, दुग्ध विभाग, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिराथू, श्रम विभाग, राजकीय यूनानी विभाग एवं चिकित्सालय, वन विभाग, लघु सिंचाई विभाग,पशुपालन विभाग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल, पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिलजी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन , बाल विकास परियोजना, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांग विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, आयुष्मान कार्ड, द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विधिक सहायता, पात्र व्यक्तियों के अधिकारों तथा जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्रदान करने पर जोर दिया गया।

इस शिविर में 38 विभागों द्वारा कुल 715 पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर उन्हें संबंधित योजनाओं से लाभान्वित कराने तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में भी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर मध्यस्थ अधिवक्ता मक्खन लाल, कौशलेश द्विवेदी एवं अधिकार मित्र ज्योत्सना सोनकर, अमरेंद्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश तिवारी, संदीप सरोज के अलावा तहसील स्टाफ और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor