अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 10 वर्षीय किशोर की मौत, तीन घायल,दो की हालत नाजुक

कौशाम्बी: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 10 वर्षीय किशोर की मौत, तीन घायल,दो की हालत नाजुक,

यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेवा गांव के पास मंगलवार की दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया।एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को टकर मार दी और फरार हो गया,हादसे में बाइक सवार 4 लोग गंभीर घायल हो गए,इलाज के दौरान 10 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि वृद्ध, महिला समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिसमे से बाइक चालक और एक बुजुर्ग की हालत नाजुक बनी हुई है।जिनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार महेवाघाट थाना क्षेत्र के बैरागीपुर निवासी कुशुमा देवी (35) पत्नी राजेश, उनका 10 वर्षीय बेटा अवन और छोटे लाल (60) जिला जेल में बंद बंदी से मुलाकात कर अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें टिकरी गांव निवासी बाइक लेकर जा रहा विंदेश्वरी पुत्र राजाराम मिला। बाइक खाली होने के कारण विंदेश्वरी ने तीनों को बाइक पर बैठा लिया और गांव छोड़ने जा रहा था।जैसे ही बाइक टेवा स्थित नवीन स्वास्थ्य केंद्र तिराहे पर पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां इलाज के दौरान 10 वर्षीय अवन की मौत हो गई। कुशुमा देवी, छोटे लाल और विंदेश्वरी का इलाज चल रहा है, वहीं छोटे लाल और विंदेश्वरी की हालत नाजुक होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।

किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor